सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिहं रावत के निधन पर किया गहरा शोक प्रकट

ग्राम पंचायत पौंठी सिलगढ निवासी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह रावत (73 वर्ष) का लम्बी बीमारी के चलते शनिवार,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो


सामाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिहं रावत के निधन पर किया गहरा शोक प्रकट।



जखोली। ग्राम पंचायत पौंठी सिलगढ निवासी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह रावत (73 वर्ष) का लम्बी बीमारी के चलले शनिवार को  अपने निवास स्थान पौंठी मे निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सुमाड़ी के सूर्यप्रयाग संगम स्थित घाट में किया जायेगा। रावत कई सालों तक सरपंच से लेकर साधन सहकारी समिति पौंठी के अध्यक्ष भी रहे थे।

 विदित हो कि कृपाल सिंह रावत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से पूरे गाँव मे शोक की लहर छा गयी।

 उनके निधन पर ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, प्रधानाचार्य बजीरा शिव सिंह रावत,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जखोली सुरेंद्र सकलानी, पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्जून गहरवार, कपूर सिंह पवार ,धनराज बंगारी,त्रिलोक सिंह रौतेला, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुंवर, पूर्व प्रधान पौंठी सुरेंद्र सिंह रावत, प्रधान पौंठी सुमन राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जीतराम पौंठियाल आदि ने शोक जताया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->