केदारनाथ विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाताओं की पहली पसंद कौन है

केदारनाथ विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाताओं की पहली पसंद कौन है, उत्तराखंड सामान्य विधानसभा चुनाव 2022,
खबर शेयर करें:

 

रामरतन पंवार/ रुद्रप्रयाग 


उत्तराखंड सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए 5 दिन का समय शेष है जिसके लिए सभी दलों व निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। उत्तराखंड गठन के बाद से पहली बार 2002 से 2017 तक मतदाताओं का रुझान देखें तो बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है कि रुद्रप्रयाग के मतदाता दल विशेष को न देखकर अपना मतदान करते हैं।

केदारनाथ विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार केदारनाथ विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। 

केदारनाथ विधानसभा सीट रुद्रप्रयाग जनपद में आती है। 2017 में केदारनाथ में कुल 24.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मनोज रावत ने स्वतंत्र के कुलदीप सिंह रावत को 869 वोटों के मार्जिन से हराया था।






इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं तीरथ सिंह रावत, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूरी को 302669 से हराया था।

वर्ष प्रत्याशी का नाम पार्टी स्थान प्राप्त मत प्राप्त मत
2002 आशा नौटियाल भाजपा विजेता 13,080 30%
2002 शैलारानी रावत कांग्रेस दूसरे स्थान पर 9,615 22%
2007 आशा नौटियाल भाजपा विजेता 16,971 33%
2007 कुंवर सिंह नेगी कांग्रेस दूसरे स्थान पर 13,080 27%
2012 शैलारानी रावत कांग्रेस विजेता 19,960 42%
2012 आशा नौटियाल भाजपा दूसरे स्थान पर 17,632 37%
2017 मनोज रावत कांग्रेस विजेता 13,906 24.74%
2017 कुलदीप रावत निर्दलीय दूसरे स्थान पर 13,037 23.20%


विधानसभा चुनाव 2022 में केदारनाथ विधान सभा के मतदाता किस पार्टी के पक्ष में हैं विधानसभा चुनाव 2022 अब निकट है, विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में हिमालय की आवाज न्यूज पोर्टल द्वारा सोशल मीडिया में इस सर्वे के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा में सबसे लोकप्रिय पार्टी व लोकप्रिय प्रत्याशी को लेकर जनता की राय ली जा रही है। 

केदारनाथ विधानसभा की इस सीट पर कांग्रेस पार्टी  के विधायक मनोज रावत काबिज हैं, वहीं एक बार फिर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है, ऐसे में इस बार किस पार्टी या किस प्रत्याशी  की केदारनाथ विधानसभा में जीत की हवा है। इसका अंदाजा सर्वे के बाद आसानी से लगाया जा सकेगा, ऐसे में अब फैसला जनता पर ही है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए सबका स्वागत है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए नीचे पोस्ट पर जाऐं। 


सर्वे के नियम- 

1- सर्वे में एक व्यक्ति एक ही बार वोट देकर अपनी राय दे पायेगा।

 

2- सर्वे 08  फरवरी  03:00  अपराह्न से  9 फरवरी 2022  अपराह्न 03:00 तक चलेगा। 


3- सर्वे में अपनी राय देने के लिए अपनी पसंदीदा पार्टी के उम्मीदवार की  फोटो  सलेक्ट कर काला निशान के  वोट बटन पर क्लिक करें। 


4- सर्वे में आप बढ़ते-घटते परिणामों को भी लगातार देख सकते हैं। 

supersurvey.com

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->