जखोली के कोट बांगर में गरजी कांग्रेस

बरसिर बधाणी मोटर मार्ग विवाद,उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 हेतु कांग्रेस की रणनीति,
खबर शेयर करें:

जखोली में गरजी कांग्रेस: संगठन की मजबूती और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प।


जखोली। विकासखंड जखोली के न्याय पंचायत कोट बांगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन मंथन करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का संकल्प लिया गया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल और ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश सेमवाल, पूर्व सैनिक मंत्री प्रसाद सेमवाल, सोहन सिंह रावत और कुलेन्द्र सिंह जाखी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेसियों ने बरसिर बधाणी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही धांधली और घटिया गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही, बधाणी छेनागाड़ मोटर मार्ग का निर्माण न होने पर क्षेत्रीय विधायक के पुराने वादों को खोखला बताया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि खलियाण बांगर में आई भीषण आपदा के प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा अब तक कोई त्वरित राहत नहीं पहुंचाई गई है।

नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और दमनकारी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के 140 वर्षों के गौरवशाली इतिहास और जनपक्षीय नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और बूथ कमेटियों का गठन कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->