रुद्रप्रयाग विधानसभा में किस प्रत्याशी को मतदाता अपना समर्थन देंगे

रुद्रप्रयाग विधानसभा में किस प्रत्याशी को मतदाता अपना समर्थन देंगे,
खबर शेयर करें:
रामरतन पंवार/ रुद्रप्रयाग





उत्तराखंड सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए 5 दिन का समय शेष है जिसके लिए सभी दलों व निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं। उत्तराखंड गठन के बाद से पहली बार 2002 से 2017 तक मतदाताओं का रुझान देखें तो बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है कि रुद्रप्रयाग के मतदाता दल विशेष को न देखकर अपना मतदान करते हैं।

रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। 



वर्ष

उम्मीदवार का नाम

पार्टी

प्राप्त कुल मत

मत प्रतिशत

मार्जिन
2002 मातबर सिंह कण्डारी भाजपा विजेता 15,031 38%
2002 गजेंद्र सिंह कांग्रेस दूसरे स्थान पर 9,275 23%
2007 मातबर सिंह कण्डारी भाजपा विजेता 16,394 34%
2007 वीरेंद्र सिंह बुटोला कांग्रेस दूसरे स्थान पर 9,374 19%
2012 हरक सिंह रावत कांग्रेस विजेता 15,469 30%
2012 मातबर सिंह कण्डारी भाजपा दूसरे स्थान पर 14,143 27%
2017 भरत सिंह चौधरी भाजपा विजेता 29,333 50.42%
2017 लक्ष्मी राणा कांग्रेस दूसरे स्थान पर 14,701 25.27%

विधानसभा चुनाव 2022 में रुद्रप्रयाग विधान सभा के मतदाता किस पार्टी के पक्ष में हैं विधानसभा चुनाव 2022 अब निकट है, विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में हिमालय की आवाज न्यूज पोर्टल द्वारा सोशल मीडिया में इस सर्वे के माध्यम से रुद्रप्रयाग  विधानसभा में सबसे लोकप्रिय पार्टी को लेकर जनता की राय ली जा रही है। 

रुद्रप्रयाग  विधानसभा की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी  के विधायक भरत सिंह चौधरी काबिज हैं, वहीं एक बार फिर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है, ऐसे में इस बार किस पार्टी की रुद्रप्रयाग विधानसभा में जीत की हवा है। इसका अंदाजा सर्वे के बाद आसानी से लगाया जा सकेगा, ऐसे में अब फैसला जनता पर ही है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए अब सबका स्वागत है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए नीचे पोस्ट पर जाऐं। 

सर्वे के नियम- 



1- सर्वे में एक व्यक्ति एक ही बार वोट देकर अपनी राय दे पायेगा। 



2- सर्वे 08  फरवरी  12:05  अपराह्न से  9 फरवरी 2022  अपराह्न 03:00 तक चलेगा। 



3- सर्वे में अपनी राय देने के लिए अपनी पसंदीदा पार्टी के उम्मीदवार की  फोटो  सलेक्ट कर काला निशान के  वोट बटन पर क्लिक करें। 



4- सर्वे में आप बढ़ते-घटते परिणामों को भी लगातार देख सकते हैं। 





SuperSurvey.com
खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->