मुनकटिया में नदी किनारे और रामपुर गधेरे में मिले दो युवकों के शव

गौरीकुंड मुनकटिया शव बरामद,रुद्रप्रयाग पुलिस एसडीआरएफ रेस्क्यू,
खबर शेयर करें:

 

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सनसनी।

 मुनकटिया में नदी किनारे और रामपुर गधेरे में मिले दो युवकों के शव।

फाटा। केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पहली घटना गौरीकुंड के समीप मुनकटिया क्षेत्र की है, जहाँ मंदाकिनी नदी के किनारे चट्टानों के बीच एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरुण सिंह (पुत्र आनंद सिंह), निवासी खेड़ा तुलंगा के रूप में हुई है।

गौरीकुंड चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह के अनुसार, अरुण बुधवार देर रात अपने मित्र तेजस तिवारी के साथ केदारनाथ से घोड़ों के जरिए गौरीकुंड पहुँचा था। भोजन करने के बाद दोनों शटल पार्किंग क्षेत्र की ओर गए। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, अरुण ने अत्यधिक नशा कर रखा था और वह पैराफिट पर लेटकर उल्टी करने लगा। इसी बीच उसका मित्र टैक्सी से सोनप्रयाग के लिए रवाना हो गया। कुछ देर बाद जब अरुण पैदल ही सोनप्रयाग के लिए निकला, तो मुनकटिया के पास संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई से नीचे नदी तट पर जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण आई गंभीर चोटों से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।

वहीं, दूसरी घटना रामपुर की है, जहाँ कालाढूंगी गधेरे (बरसाती नाले) में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोनप्रयाग थाना प्रभारी नीलाभ जोशी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लगभग 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है और अज्ञात शव की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->