रामरतन पंवार/ रुद्रप्रयाग
विधानसभा चुनाव 2022 में केदारनाथ विधान सभा में मतदाता किस पार्टी के पक्ष में हैं विधानसभा चुनाव 2022 अब निकट है, विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में हिमालय की आवाज न्यूज पोर्टल द्वारा सोशल मीडिया में इस सर्वे के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा में सबसे लोकप्रियपार्टी को लेकर जनता की राय ली जा रही है, केदारनाथ विधानसभा की इस सीट पर कांग्रेस के विधायक मनोज रावत काबिज हैं, वहीं एक बार फिर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है , ऐसे में इस बार किस पार्टी की केदारनाथ विधानसभा में जीत की हवा है, इसका अंदाजा सर्वे के बाद आसानी से लगाया जा सकेगा, ऐसे में अब फैसला जनता पर ही है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए अब सबका स्वागत है, सर्वे में हिस्सा लेने के लिए नीचे पोस्ट पर जाऐं।
सर्वे के नियम-
1- सर्वे में एक व्यक्ति एक ही बार वोट देकर अपनी राय दे पायेगा।
2- सर्वे 14 जनवरी 05 :00 अपराह्न से 16 जनवरी 2022 अपराह्न 05 :00 तक चलेगा।
3- सर्वे में अपनी राय देने के लिए अपनी पसंदीदा पार्टी की फोटो सलेक्ट कर काला निशान का बटन लगाकर वोट बटन पर क्लिक करें।
4- सर्वे में आप बढ़ते-घटते परिणामों को भी लगातार देख सकते हैं।