काग्रेंस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण भी उतर आये हरक सिह के विरोध में- Congress Seva Dal's state secretary Ankur Rauthan also came out against Harak Singh

काग्रेंस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण भी उतर आये हरक सिह के विरोध में,
खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली

काग्रेंस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण भी उतर आये हरक सिह के विरोध में।

 रुद्रप्रयाग-  भारतीय जनता पार्टी से हरक सिंह रावत को को 6 साल के लिए निष्कासित करने के बाद अब वो  कांग्रेस पार्टी फिर से प्रवेश करने के मूढ मे थे लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को हरक सिह रावत का ये स्वार्थ की राजनीति की नोटंकी राश नही आ रही है। जिस कारण से  हरक सिंह का विरोध होना शुरू हो गया है। 

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर ने कहा जब हरीश रावत जी हर सर्वे में आगे हैं आज भी उत्तराखण्ड की 43 % जनता उनको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है तो दल बदलुओं को कांग्रेस में लाने की कोई जरूरत नहीं है। 

याद करो 18 मार्च 2016 का दिन जब हरक सिंह रावत जी ने कांग्रेस सरकार को गिराने का काम किया था। हरक सिंह ने पहले भी रुद्रप्रयाग विधानसभा के लोगों को ठगा है लोगों ने मेहनत करके उनको क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए विधायक चुनकर भेजा था।लेकिन  रावत ने  कांग्रेस सरकार को गिरने का षडयंत्र रचा था। 

क्या पार्टी नेताओं को ये मालूम नही कि हरक सिह रावत कितने चापलूस व जालसाज प्रवृत्ति के व्यक्ति है।जो व्यक्ति अपनी ही सरकार गिराने की साजिश रचता हो तो उस व्यक्ति को फिर से भूलकर पार्टी मे अगर शामिल किया गया तो आप सोचो वो आगे क्या कर सकते है। 

ऐसे  लोकतंत्र के हत्यारे फिर से कांग्रेस की सरकार आने पर मनमानी करेंगे। और ये अपनी बहू और अपने और साथियों को टिकट माँग रहे हैं फिर सरकार बनने के बाद उनको मंत्री बनाने की मांग करेंगे। इसलिए जो कार्यकर्ता और नेतागण कांग्रेस पार्टी को आज सरकार बनाने की स्थिति में लाये हैं चाहे कांग्रेस के विधायक हों या पूर्व विधायक या पूर्व मंत्री हों सबका भविष्य खतरे में है, अगर कांग्रेस हाईकमान हरक सिंह रावत और उनके साथियों को कांग्रेस में लेती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। 

कार्यकर्ता 5 साल से मेहनत करके कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे थे रात दिन सड़कों में उतरकर छेत्रिय मुद्दों को लेकर जनता के साथ खड़े रहे और मेहनत कर रहे हैं। केदारनाथ से विधायक मनोज रावत ने भी हरक सिंह रावत का कांग्रेस में आने का विरोध कर रहे हैं। उधर लैंसडौन विधानसभा के नेता भी विरोध पर उतर आए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->