रामरतन सिह पवांर-जखोली
राजकीय महाविद्यालय जखोली में मनाया गया विश्व एड्स दिवस।
जखोली- राजकीय जखोली मे 1 दिसंबर को एड्स दिवस मनाया गया जिसका प्रारंभ प्राचार्य डॉ. (कु0) माधुरी द्वारा किया गया इस एड्स दिवस के मौके पर प्राचार्य डॉ. (कु0) माधुरी ने बताया कि समाज में एड्स एक सामाजिक समस्या बनी हुई है जिसकी जड़े तेजी से समाज में फैल रही है जानकारी ही एड्स से बचाव है इसलिए जानकारी में जागरूकता को अपनाना चाहिए, साथ ही रेड रिबन क्लब का भी गठन किया। वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ देवेश चंद्र जी ने एड्स को संयम व जागरूकता के जरिए समाज में बढ़ने से रोका जा सकता है ,साथ ही रक्तदान करने के लिए छात्र छात्राओं को जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीत बिहान ने एड्स पीड़ित व्यक्ति से संभोग, रक्तदान, नशे में इंजेक्शन का प्रयोग करना आदि के बारे में एड्स कैसे फैलता है बताया साथ ही एड्स के लक्षण व उपचार रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. सुभाष कुमार ने बताया कि विश्व समाज पटल पर एड्स बड़ी भयानक समस्या बना हुआ है जिसका निदान हमारे बीच से ही संभव है, डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि एड्स एचआईवी वायरस से फैलता है जो कि महिलाओं के पुरुष के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, कुमारी सोनम ने महिलाओं में कैसे एड्स फैलता है वह प्रजनन नई पीढ़ी में कैसे जाता है उसके बारे में बताया, अंत में डॉ भारती ने एड्स वह महिलाओं की व्यक्तिगत संबंधित जानकारी दी व लड़कियों की समस्याएं सुनी। वह महिला स्वास्थ्य जानकारी संबंधी पर्सनल जानकारी का समाधान व जागरूकता के बारे में बताया। इस अवसर पर निबंध पोस्टर भाषण आदि प्रतियोगिता में भी छात्र छात्राओं ने भागीदारी की व अपने विचारों को रखा।

