रामरतन सिह पवांर-जखोली
5 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ।
जखोली-राजकीय इंटर कालेज मे कार्यरत रहे प्रधानाचार्य स्वर्गीय दर्शन सिह रावत के आकस्मिक निधन निधन होने पर आगामी 5 दिसंबर को विकासखंड जखोली सभागार मे प्रातः 11 बजे शिक्षा- विदों विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
जानकारी देते हुए नागेन्द्र इंटर कॉलेज बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिह रावत बताया है कि श्रद्धांजलि सभा मे शिक्षाविदों के साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा स्वर्गीय दर्शन सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत बच्वाड़ के मूल निवासी और राजकीय इण्टर कॉलेज रामाश्रम मे प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत स्वर्गीय दर्शन सिंह रावत का कुछ दिन पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था।

