रामरतन सिह पवांर/जखोली
सुमाड़ी भरदार पांडव नृत्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कांग्रेस महामंत्री लक्ष्मी राणा।
जखोली- शुक्रवार को कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सुश्री लक्ष्मी राणा ने घंटाकर्ण देवता समिति पांडव नृत्य कमेटी सुमाड़ी भरदार द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे शिरकत की, लक्ष्मी राणा के आगमन पर कमेटी एवं समिति के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके लक्ष्मी राणा भी पूरे उत्साह में नज़र आई और गर्मजोशी के साथ सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
ज्ञात हो कि सुमाड़ी भरदार मे चल रहे पांडव नृत्य मे मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि सुमाड़ी भरदार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आकर उन्हें ऐसा लगता है मानो वे अपने परिवार से मिल रही हो उन्होंने इस पांडव नृत्य मे शामिल होने पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के पश्चात लक्ष्मी राणा ने नव युवक मंगल दल सुमाड़ी भरदार, कीर्तन मंडली सुमाड़ी भरदार और महिला मंगल दल सुमाड़ी भरदार सहित समस्त लोगों का शानदार आयोजन के लिए अभिनंदन किया व उनके द्वारा अपने आप को दिए गए सम्मान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री के साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण, ग्राम सुमाड़ी भरदार की पूर्व प्रधान गणेशी देवी, लाटा बाबा मंदिर सुमाड़ी भरदार के महंत माई शंकर गिरी, वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष पंकज रौतेला, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी चौहान, वर्तमान में ग्राम सभा सुमाड़ी भरदार के प्रधान उमेद सिंह रावत, जिला महामंत्री रुद्रप्रयाग सुनील नौटियाल, अक्की पंवार, सुभाष नेगी, कृष्णा, रिंकू, आदि उपस्थित रहें।

