राजेश भट्ट-रूद्रप्रयाग
सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी। सड़क निर्माण किये जाने के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों ने लिखा प्रधानमंत्री को खत-
बर्ष 2019 मे प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र, प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्य सचिव उत्तराखंड को ग्रामीणों की समस्या हल किये जाने के संबंध मे आया था पत्र। लेकिन पी एम जी एस वाई जखोली ने नही लिया संज्ञान।
रुद्रप्रयाग- जहां सरकार गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की बात कर रही है वही दूसरी तरफ ग्रामीण सरकार और विभाग से मोटर मार्ग की मांग कर करते है, लेकिन ग्रामीणों की बर्षो पुरानी मांगो को सरकार अनसुनी कर रही है।
विदित हो कि तुनेटा- लड़ियासू जाखाल मोटर मार्ग की मांग वहां के ग्रामीण विगत कई वर्षों से कर रहे है लेकिन जनता की मांग न प्रशासन और नाही शासन सुनने को तैयार हैं । ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलकर बाजार आना पड़ता है गांव मोटर मार्ग से अत्यधिक दूरी पर होने के कारण महिलाओं,बुजुर्गों तथा बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । गर्भवती महिलाओं को तथा बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतें आती है।
तुनेटा के ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई ग्रामों को जोड़ा जा रहा है लेकिन लडियासु, वडियाल, खतोली, बरसोट गांव समेत कहीं गांव आज भी सड़क की बाट जोह रहे है, तुनेटा से जाखाल के बीच आधा दर्जन गांव है जो लाभान्वित होने हैं। इस संबंध उक्त ग्रामीणों के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी को एक पत्र भेज कर पत्र के माध्यम से गांव की समस्या को लेकर एक बार फिर से अवगत कराया।
जबकि इससे पूर्व भी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की थी , यही ही नही प्रधानमंत्री कार्यालय से उत्तराखंड के मुख्य सचिव को ग्रामीणों की समस्या को यथाशीघ्र हल किये हेतू पत्र भी लिखा था जिसकी प्रति ग्रामीणों के पास आज भी उपलब्ध है, लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक सड़क निर्माण के लिए कोई कार्यवाही न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
तुनेटा से जाखाल की दूरी जो कि सड़क कटिंग होनी है वह लगभग 10 किलोमीटर है,लेकिन सरकार का दावा है कि हर गांव को सड़क से जोड़े जाए। जो कि सब सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। वही जाखल की प्रधान अनीता देवी, प्रधान लड़ियासु लखपत लाल, प्रधान तूनेटा प्रेम लाल,तथा जिला पंचायत सदस्य ज्योति देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देबी, सामाजिक कार्यकर्ता धन सिंह पंवार, तथा कुंवर सिंह नेगी का कहना है कि क्षेत्र की जनता बर्षो से मोटर मार्ग की मांग कर रही हैं
लेकिन शासन प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते सड़क नही बन पा रही है, उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर सड़क कटिंग का कार्य किया जाना है वह सविल भूमि है और ग्रामीणों की सिंचित जमीन है तथा किसी की कोई आपति नही है, ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क निर्माण हेतू शासन प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नही करता है तो हमे आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

