जिलाचिकित्सालय रुद्रप्रयाग स्वयं ही रेफर की स्थिति में-District Hospital Rudraprayag itself in the status of referral

खबर शेयर करें:

 राजेश भट्ट- रुद्रप्रयाग

जिलाचिकित्सालय रुद्रप्रयाग स्वयं ही रेफर की स्थिति में।

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफरल अस्पताल की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। जिला चिकित्सालय से आर्थोपेडिक एवं जनरल सर्जरी आंख नाक कान और गला सहित जरूरी ब्राचों को कोटेश्वर माधव आश्रम में शिफ्ट होने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। आज स्थानीय लोगों के द्वारा जिला अस्पताल में जिला चिकित्सालय से जरूरी सुविधाओं को कोटेश्वर माधव आश्राम मे शिफ्ट होने के कारण धरना दिया गया।

 यहां आए दिन खबरें आती है आज जिला चिकित्सालय खुद ही रेफर सेंटर बनकर रह गया है और मरीज को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया जाता है। जिला चिकित्सालय मुख्यालय से हटाकर कोटेश्वर शिफ्ट किया जा रहा है जिसे बाद में अन्य ब्रांच भी शिफ्ट कर दी जाएगी ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें जिला प्रशासन के निर्देशों पर जिला चिकित्सालय से जो विभाग शिफ्ट किए जा रहे हैं वह जिला प्रशासन के निर्देशों के आधार पर की जा रहे हैं।

 कोटेश्वर माधव आश्रम जाने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिला चिकित्सालय बाजार के नजदीक होने से आम आदमी को सुविधा है चारों ओर से यह अस्पताल केंद्र बिंदु में पड़ता है लेकिन कोटेश्वर आने जाने में बहुत परेशानी है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा। आक्रोशित लोगों द्वारा प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए यह निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लें जिससे कि दूर दराज से आने वाले मरीजों को बेवजह की समस्याओं से न जूझना पडें।

 स्थानीय लोंगों के द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से मांग की है कि अस्पताल को सथावत चलने दिया जाए ऐसे न करने पर भारी जनाक्रोश का सामना प्रशासन को आन्दोलन के रूप में करना पडेगा। क्योकिं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनोज बडोनी ने कहा कि शुक्रवार से अस्पताल की कुछ ब्रांच कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में कार्य करना शुरू कर देगीं। इस अवसर पर रूद्रप्रयाग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, शमशेर  मल्ल, सभासद संतोष रावत, अंकुर खन्ना आदि कई लोग उपस्थित थे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->