उक्रांद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, उचित मुआवजे की मांग

रुद्रप्रयाग आपदा समाचार,
खबर शेयर करें:

 

जखोली में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही।।

 उक्रांद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, उचित मुआवजे की मांग।

जखोली। विकासखंड जखोली के अंतर्गत खलयाण बांगर क्षेत्र में बीती 10 जून को कुण्डू नामी तोक में हुई भारी मूसलाधार बारिश और बादल फटने से ग्राम पंचायत खलियाण, पुजार गांव और बलिहारी में भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में ग्रामीणों के खेत-खलियान पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जबकि 9 भैंसें मलबे और पानी के तेज बहाव में बह गईं, जिनमें से 7 के शव बरामद हो चुके हैं।

तेज मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण काश्तकारों की लगभग 50 नाली कृषि भूमि मलबे में तब्दील हो गई है। खल्याण निवासी कमला देवी के आवासीय भवन की छत तेज हवा से उड़ गई, वहीं रामचंद्र भट्ट के मकान की दीवार लस्तर नहर से आए मलबे के कारण ढह गई। आपदा में गांव को जोड़ने वाली 5 छोटी पुलिया, सिंचाई नहरें, विद्युत और पेयजल लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पटरी से उतर गया है। प्रेमलाल के घर के समीप उफनते गदेरे से लगातार हो रहे भू-कटाव के कारण मकान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीण भय और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर हैं।

प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) अर्जुन सिंह कंडारी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों का दर्द सुना और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा व पुनर्वास की सुविधा देने की मांग की।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->