छः माह बीत जाने के बावजूद भी परीक्षाफल घोषित न किये जाने से नाराज़ छात्रो ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन-Despite the passage of six months, angry students submitted a memorandum to the Governor for not declaring the result of the examination.

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार/जखोली


छः माह बीत जाने के बावजूद भी परीक्षाफल घोषित न किये जाने से नाराज़ छात्रो ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन


जखोली। कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा जून 2021 की परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्रों का छः माह बीत जाने के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण छात्र अपने भविष्य के प्रति संशय की स्थिति में हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय पर धीमी गति से कार्य करने का आरोट लगाते हुए कहा कि जहां पुरे देश एवं राज्य मेें अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों व विश्वविद्यालयों ने परिणाम घोषित कर छात्रोें को मार्कशीट,डिग्री व अन्य सभी दस्तावेज़ प्रदान कर दिए हैं। ऐसे मेें उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का छात्र अपने भविष्य को अंधकार मेें देख रहा है। 


छात्रों ने कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा सितम्बर 2021 माह में राज्य अभियन्त्रण परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था,इस पर भी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक 2021 बैच के छात्र आवेदन नहीं कर पाये,जबकि दूसरे कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों ने आवेदन किया है। छात्रों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनता दरबार में भी इस बात को लेकर गुहार लगायी थी,परंतु कोई कार्यवाही नहीं होने से छात्रों में निराशा की भावना उत्पन्न हुई है। 

         छात्रों का कहना है कि सितम्बर 2021 में अभियन्त्रण विभाग में लोक सेवा आयोग द्वारा सात वर्ष बाद विज्ञापन जारी किया गया था,किन्तु इस पर आवेदन न कर पाने से उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों को अत्यंत निराशा हुई है। छात्रों का कहना है कि वे उच्च शिक्षा जैसे एमटेक के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय पर धीमी गति से काम करने पर छात्रों के भविष्य में रोड़ा बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई सातवें सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम में भी भारी अनियमितता  का आरोप लगाया है। उन्होंने दोबारा कॉलेज के माध्यम से उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग की है। छात्रों ने इस पूरे मामले के सम्बन्ध में राज्यपाल को पत्र लिखकर परीक्षा परिणाम में सुधार कर शीघ्र घोषित करने की मांग की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->