रामरतन सिह पवांर-जखोली
जखोली मुख्यालय पर तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन
जखोली-विकासखंड जखोली मे
युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान मे 4 दिसंबर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ का आयोजन सुबह 10 बजेगी से स्थान नागराजा सौड़ व ओंकारानंद हिमालयन मांटेसरी विद्यालय मे किया जायेगा। आपको बता दे कि राज्य सरकार द्वारा खेलो को बढ़ावा देने तथा युवाओं मे खेल भावना को जागृत करने हेतु खेलो का आयोजन किया जा रहा।
4दिसम्बर को 14, 17, तथा 21 वर्षीय बालक/ बालिकाओं को एथालेटिक्स, कबड्डी, खो खो, बालीबाल, बैटमिंटन, फुटबाल आदि विकासखंड मुख्यालय पर 4, 50 और 6 दिसंबर तक खिलाया जायेगा,साथ ही युवा कल्याण विभाग ने जानकारी खेल महाकुंभ मे प्रतिभाग करने के बाद विजेता प्रतिभागियों को मैडल, प्रमाण पत्र तथा नगद धनराशि पुरस्कार के रुप मे दी जाएगी।

