बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया-Pandit Jawaharlal Nehru was remembered on the occasion of Children's Day

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार- जखोली रुद्रप्रयाग


बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया।

 विकासखंड जाखोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती।

विकासखंड जखोली के न्याय पंचायत बजीरा में पंडित स्वर्गीय जबाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को  कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं  द्वारा बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। 

कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी के द्वारा  ब्लॉक मुख्यालय सहित ग्राम कपनिया में  जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पार्टी की ओर से श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती अंजना देवी, दुर्लब सिंह रावत को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मनित किया गया। यही नही पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जवाहर लाल नेहरू किं जयन्ति को जखोली ब्लॉक की नो न्याय पंचयतों में अलग- अलग स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

जखोली ब्लॉक में सुरेंद्र प्रसाद सकलानी बजीरा न्याय पंचायत में  महावीर सिंह पंवार, कोट बांगर में राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, पाजणा में पूर्व केबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, स्युर में अंकुर रौथाण, बष्टा बड़मा में लक्ष्मी राणा, कंडाली में प्रदीप थपलियाल, डाँगी में वीरेंद्र बुटोला, सोराखाल में अजय पुंडीर व भरदार में धनराज बंगारी व गजेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द सकलानी, महावीर सिंह पंवार, दुर्लभ सिंह रावत, सुरजन सिंह राणा, जयदीप पंवार, विजेंदर भंडारी, पुरुषोत्तम भट्ट, धर्मानन्द भट्ट, सरिता देवी व हरीश आदि उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->