जखोली मे धूमधाम से मनाई स्वo जवाहर लाल नेहरू की जयंती-Jawaharlal Nehru's birth anniversary celebrated with pomp in Jakholi

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली


 जखोली मे  धूमधाम से मनाई स्वo जवाहर लाल नेहरू की जयंती।


जखोली -देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को याद कर उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की गयी। मुख्य कार्यक्रम न्याय पंचायत कण्डाली में आयोजित बाल दिवस समारोह में पहुंचे ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने बच्चों को पण्डित नेहरु के जीवन से सम्बन्धित कहानियों को सुनाते हुए बच्चों को काफी, पेन्सिल व अन्य स्टेशनरी भेंटकर पुरस्कृत किया है।

    कांग्रेसियों ने नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल.ने की। मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पं. जवाहर लाल नेहरू को याद किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बच्चों के प्यारे जवाहर लाल नेहरू ने देश की मजबूती, विकास और निर्माण की आधारशिला रखकर आधुनिक भारत का निर्माण किया। उनके कारण ही देश की पहचान विश्व में मजबूत व विकसित देश के रूप में है। वह धर्मनिरपेक्ष व राष्ट्रवादी नेता थे। 

      इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी जी कनिष्ठ उप प्रमुख कविंद्र सिंधवाल जी ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अंशुल जगवाण प्रधान जैली राधा रावत,प्रधान कुमड़ी दमयन्ती  बिष्ट,प्रवीण रावत,पूर्व प्रधान रघुवीर रावत, सिताब सिंह रावत,कलम सिंह रावत,धर्मेन्द्र बिष्ट,त्रिलोक रावत,भोपाल रावत,गंगा सिंह राणा,दिनेश सिंह,राकेश रावत,प्रदीप सिंह रावत पुष्कर सिंह श्रीमती कमला देवी रावत श्रीमती बीना देवी श्रीमती सुमन देवी श्रीमती मधुबाला श्रीमती नीमा देवी जसमल लाल अब्बल दास धर्म सिंह रावत वीरेंद्र सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी शमिल हुए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->