क्षेत्र मे पहली बार महिला पात्र कलाकारो के द्वारा किया जा रहा है रामलीला का मंचन-For the first time in the region, Ramlila is being staged by female characters.

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार/जखोली


तल्लानागपुर मे हुआ रामलीला का शुभारम्भ।

क्षेत्र मे पहली बार महिला पात्र कलाकारो के द्वारा किया जा रहा है रामलीला का मंचन


रुद्रप्रयाग-विकासखंड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत तल्लानागपुर मे रामलीला का मंचन किया जा रहा। श्री केदार बद्रीश्रम समिति के तत्वावधान मे महिला पतंजलि की ओर से दुर्गाधार मे 21नवम्बर से रामलीला का शुभारम्भ तल्लानागपुर क्षेत्र के माता रानी के दुर्गा मन्दिर मन्दिर प्रांगण मे पतंजलि की उत्तराखण्ड राज्य प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शाह,बोर की प्रधान श्रीमती जंयती देबी गुसांंई , मन्दाकिनी की आवाज रेडियो से जुड़े राजेन्द्र सिह नेगी  व समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 


जानकारी के लिए आपको बता कि तल्लानागपुर क्षेत्र के दुर्गाधार मे पहली बार महिला पात्रो के द्वारा  रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिससे तल्लानागपुर मे महिलाओं के द्वारा  रामलीला का आयोजन होने से समस्त क्षेत्रवासियों मे खुशी की लहर छायी हुई है। रामलीला के सातवें दिवस पर  अशोक वाटिका,लंका दहन आदि का दृश्य दिखाया गया।

रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व वरिष्ठ समाजसेवी सेवी कुलदीप सिंह रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संपन्न सिह नेगी, आंनद सिह, बीरपाल सिंह ने ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह ,कठैत, उपाध्यक्ष हरीश लाल टम्टा, प्रधान जंयती देबी, उपप्रधान हरि सिंह गुसाईं, भाजपा के मिडिया प्रभारी मानवेन्द्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलेखा देसी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष किरण गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह, जीतपाल सिह, रणवीर सिह, मुरलीधर टम्टा सहित जनप्रतिनिधि व भक्तगण उपस्थित थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->