राजतिलक के ‌साथ रामलीला का समापन्न-Ramlila ends with coronation

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार/जखोली


राजतिलक के ‌साथ रामलीला का समापन्न


जखोली। ग्राम पंचायत धरियांज बड़मा में आयोजित रामलीला मंचन में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ ही समापन हो गया है।रविवार को धरियांज में आयोजित रामलीला के अन्तिम दिन रविवार को श्रीराम के वन से अयोध्या वापसी के साथ ही राज्याभिषेक का मंचन किया गया। 

लोगों ने  भगवान श्रीराम संग माता सीता, लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न सहित हनुमान का पुष्प वर्षा के साथ अभिनन्दन कर स्वागत किया है।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर जनता से रामलीला आयोजक समिति का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोगों से आपसी सौहार्द व भाई चारे की भावना का विकास करने का आह्वान किया है।

उन्होंने लोगों से भगवान राम के चरित्र के बारे में विस्तार से बोलते हुए कहा कि हमें क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर संकीर्ण विचारों को त्यागकर मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,पूर्व जिपंस बीरेन्द्र बुटोला,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकूर पूर्व प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष धनराज बंगारी  क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सुरवीर जगवाण सामाजिक कार्यकर्ता क्षेपं प्रतिनिधि त्रेपन सिंह रौथाण क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जयपाल सिंह पवार महेंद्र सिंह बंगारी मनोज रौथान ग्राम प्रधान ज्योति देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा देवी रौथाण रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रौथाण सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->