जंगली जानवरों के आतंक से जखोली क्षेत्र में खेती चौपट

जखोली में बंदरों का आतंक, जंगली सूअर से फसल बर्बाद,रुद्रप्रयाग किसान समस्या, लंगूरों का आतंक, मंडुवा की फसल, जंगली जानवरों से खेती को नुकसान
खबर शेयर करें:

जंगली जानवरों के आतंक से जखोली क्षेत्र में खेती चौपट, बीज के बराबर भी नहीं मिला उत्पादन।

बन्दर, लंगूर ओर सुअर के आतंक से जखोली के किसान परेशान

बंदर, लंगूर और जंगली सूअरों के खेती बढ़ते हमलों से परेशान किसान के लिए खेती किसानी बनी चुनोती।

जखोली। विकासखंड जखोली के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर, लंगूर और जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से खेती-किसानी करना काश्तकारों के लिए चुनौती बन गया है। कोठियाड़ा, चंदी, बरसिर, जखोली, रामाश्रम, बजीरा, मयाली, काण्डई, ललूड़ी, भणंगा, थापला और तुनेटा सहित क्षेत्र के कई गांवों में जंगली जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

काश्तकार सुनीता देवी, पुष्पा देवी, रेनु देवी और प्रभा देवी का कहना है कि इस वर्ष असिंचित भूमि पर बोए गए मोटे अनाज मंडुवा, झंगोरा, दलहन के साथ ही माल्टा और अमरूद की फसल को भी जंगली जानवरों ने बर्बाद कर दिया। दिन के समय बंदर और लंगूर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि रात होते ही जंगली सूअर खेतों में घुसकर फसलें तहस-नहस कर देते हैं। स्थिति यह है कि इस बार खेतों में जितने बीज की बुवाई की गई, उतना उत्पादन भी किसानों को नहीं मिल पाया।

काश्तकारों का कहना है कि एक ओर सरकार किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर जंगली जानवरों के आतंक से खेत बंजर होते जा रहे हैं। इस वर्ष मंडुवे का समर्थन मूल्य 5,205 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित होने के बावजूद कई किसानों को आधा किलो मंडुवा भी नसीब नहीं हुआ। किसानों ने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो आगामी वर्ष से खेतों में बुवाई करना बंद कर देंगे।

400 नाली बंजर भूमि को चाचा भतीजे की जोड़ी ने बनाया रोजगार का केंद्र। कोठियाड़ा में कोठारी बंधुओं ने खड़ी की फल एवं पुष्प उत्पादन की नई मिसाल।

कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञ तथा आईआरडी फाउंडेशन के निदेशक विजयपाल सिंह ने कहा कि पारिस्थितिकीय तंत्र में आए असंतुलन के कारण जंगली जानवरों की समस्या बढ़ी है। पहले जंगलों में पशुओं के चुगान और काश्तकारी के चलते झाड़ियां नियंत्रित रहती थीं। मांसाहारी वन्यजीवों को भी शिकार आसानी से उपलब्ध होता था। पिछले दो दशकों में सियारों की संख्या में कमी और जंगलों में पशु चुगान घटने से जंगली सूअरों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने सुझाव दिया कि पलायन से बंजर पड़ी भूमि पर बागवानी एवं कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के साथ सोलर फेंसिंग का व्यापक विस्तार किया जाना चाहिए।

सहायक वन संरक्षक डॉ. दिवाकर पंत ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 1,300 बंदरों को पकड़कर बधियाकरण करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। लक्ष्य बढ़ाने के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया गया है। नगर निकाय क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकाय की है, जिसमें वन विभाग सहयोग करेगा।

मयाली-जखोली मोटरमार्ग पर दुर्घटना का खतरा, रेलिंग के नीचे से बह गई मिट्टी

उन्होंने बताया कि जंगली सूअरों से फसलों को नुकसान होने की स्थिति में नियमानुसार वन दरोगा स्तर से उन्हें मारने की अनुमति दी जा सकती है। निर्धारित नियमों के तहत बंदूक से सूअरों को खेतों में ही मारा जा सकता है, लेकिन सूर्योदय से पहले और अंधेरा होने के बाद ऐसा करने की अनुमति नहीं है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->