अगस्त्यमुनि मन्दाकिनी शरदोत्सव के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया शुभारंभ 2 लाख देने की घोषणा

मन्दाकिनी शरदोत्सव, अगस्त्यमुनि मेला, भरत सिंह चौधरी, , कृषि औद्योगिक विकास मेला, अगस्त्यमुनि नगरपंचायत को नगर पालिका की घोषणा,
खबर शेयर करें:

 

मन्दाकिनी शरदोत्सव को मिलेगा और भव्य स्वरूप, मेला समिति को मंत्री भरत चौधरी ने दिए ₹2 लाख।

मन्दाकिनी शरदोत्सव2026, भरत सिंह चौधरी,

अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, अगले वर्ष मेले को राज्य स्तरीय पहचान के अनुरूप विकसित करने की तैयारी।

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में आयोजित मन्दाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चतुर्थ दिवस पर कैबिनेट मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति को आयोजन के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही आगामी वर्ष मेले को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंज्वाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अगस्त्यमुनि के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए मन्दाकिनी शरदोत्सव को राज्य स्तरीय पहचान के अनुरूप विकसित करने की मांग उठाई। साथ ही नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका का दर्जा देने के आग्रह को भी प्रमुखता से रखा।

400 नाली बंजर भूमि को चाचा भतीजे की जोड़ी ने बनाया रोजगार का केंद्र। कोठियाड़ा में कोठारी बंधुओं ने खड़ी की फल एवं पुष्प उत्पादन की नई मिसाल।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मन्दाकिनी शरदोत्सव जनपद का सबसे बड़ा मेला है। यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच भी है। मेले के माध्यम से स्थानीय लोकसंस्कृति और प्रतिभाओं को व्यापक पहचान मिलती है।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मेले को और अधिक आकर्षक एवं वृहद स्वरूप देने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस रूपरेखा बनाई जाएगी। अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसकी घोषणा की जा चुकी है और इस दिशा में जल्द ही अमल किया जाएगा।

मेले के चतुर्थ दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट, निर्मला बहुगुणा सहित मेला समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->