केदारनाथ धाम के कपाट जयकारों के साथ शीतकाल के लिए बंद

केदारनाथ धाम के कपाट बंद 2026, केदारनाथ मंदिर शीतकालीन यात्रा, बाबा केदार की उत्सव डोली, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, केदारनाथ धाम कपाट बंद होने की तिथि,
खबर शेयर करें:

 

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली।

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 11 नवंबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का विधिवत समापन हो गया। अब आगामी छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में संपन्न होगी।

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद,

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद,

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद,

कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया तड़के सुबह 4 बजे विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ हुई। निर्धारित परंपराओं के अनुसार सभी धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराने के बाद शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस दौरान पूरा केदारपुरी क्षेत्र बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बाबा केदार को शीतकालीन प्रवास के लिए विदाई दी।

इस पावन अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रागड़, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अवनी तिवारी, चौकी प्रभारी केदारनाथ मुकेश डिमरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, तीर्थ पुरोहित, हक-हकूकधारी एवं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु मौजूद रहे।

कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की और शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। डोली के प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं ने 'बाबा केदार की जय' के उद्घोष के साथ भावपूर्ण विदाई दी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 नवंबर को बाबा केदार की डोली का प्रथम रात्रि प्रवास रामपुर में होगा। 12 नवंबर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी, जबकि 13 नवंबर को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी।

इसके बाद यहां विधिवत शीतकालीन पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। आगामी छह माह तक श्रद्धालु ऊखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। इस प्रकार केदारनाथ धाम के कपाट भले ही शीतकाल के लिए बंद हो गए हों, लेकिन बाबा केदार की आराधना और दर्शन का सिलसिला शीतकालीन गद्दीस्थल पर जारी रहेगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->