रुद्रप्रयाग: रामाश्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर, 15 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर, रुद्रप्रयाग समाचार, जखोली ब्लॉक समाचार, रामाश्रम बहुउद्देशीय शिविर, सेवा संकल्प अभियान उत्तराखंड,
खबर शेयर करें:

 

रामाश्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर, 15 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण।

रामाश्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल।

रुद्रप्रयाग-  सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड जखोली के राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया गया।

रामाश्रम में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर

शिविर में कुल 15 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में कृषि, पशुपालन, सैनिक कल्याण, पर्यटन विकास, डेयरी विकास, समाज कल्याण और जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। वहीं, युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला सशक्तिकरण, पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों को डिजिटल एवं ऑनलाइन सरकारी सेवाओं के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख विनीता चमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता देवी, उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, खंड विकास अधिकारी विलेश्वर पंत, जिला पंचायती राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, जिला उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बालम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->