पिडोला-हिउना-पौंठी सड़क का दो साल से इंतजार, 15 नवंबर तक काम नहीं तो आंदोलन

पिडोला हिउना पौंठी सड़क, पीएमजीएसवाई जखोली, पौंठी मोटरमार्ग, हिउना सड़क निर्माण, जखोली सड़क, रुद्रप्रयाग ग्रामीण सड़क, पीएमजीएसवाई सड़क
खबर शेयर करें:

 

दो साल से पिडोला-हिउना-पौंठी सड़क का इंतजार, पीएमजीएसवाई से काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

विकासखण्ड जखोली पौंठी गावँ- हिमालय की आवाज

जखोली। पिडोला-हिउना-पौंठी तल्ली सिलगढ़ मोटरमार्ग का निर्माण दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क बनने से करीब 500 परिवारों के साथ हिउना गांव की अनुसूचित बस्ती और तल्ली पौंठी गांव को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य खलियाण-घ्यालू लाल शेरवाल ने कहा कि सड़क निर्माण से संबंधित विभागीय प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 नवंबर 2026 तक काम शुरू नहीं हुआ तो जनांदोलन किया जाएगा और वह स्वयं भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ग्राम प्रधान पौंठी सुमन कंडारी ने बताया कि मुख्य सड़क से क्षेत्र तक करीब दो किलोमीटर की पैदल चढ़ाई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जयेंद्र रावत, विजय सिंह राणा, महावीर सिंह रावत, सनपति लाल, शिव लाल, गोपालदत्त थपलियाल और सुरेश थपलियाल ने कहा कि बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में सबसे अधिक दिक्कत होती है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मोटरमार्ग की स्वीकृति के लिए विभागीय कार्यवाही चल रही है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->