रुद्रप्रयाग जन संवाद में 33 शिकायतें दर्ज, 13 का मौके पर निस्तारण; स्वास्थ्य और सड़क समस्याएं प्रमुख

रुद्रप्रयाग जन संवाद कार्यक्रम, रुद्रप्रयाग जनता मिलन कार्यक्रम गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग,
खबर शेयर करें:

रुद्रप्रयाग जन संवाद में 33 शिकायतें दर्ज, 13 का मौके पर निस्तारण।

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, आवास, मुआवजा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम में कुल 33 शिकायतें एवं मांगें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 का अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया।

जन संवाद में भगत सिंह चौहान ने आपदा से क्षतिग्रस्त जवाड़ी पार्क में सुरक्षात्मक कार्य, पेयजल लाइन की मरम्मत तथा सुमाड़ी-जखोली-मुसाढुंग मोटर मार्ग पर पैचवर्क की मांग रखी। सुनीता देवी ने नाप भूमि को खाता-खतौनी में दर्ज कराने, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने देवली भणीग्राम के मुख्य मोटर मार्ग की मरम्मत तथा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग उठाई।

आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और आंशिक रूप से बंद मामलों को दोबारा जांचकर पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। दो मांगों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को तिरपाल सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुक्त आनंद स्वरूप ने एक टीबी मरीज को गोद लेकर उसके उपचार एवं पोषण के लिए सहयोग दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का निशुल्क परीक्षण भी किया गया।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->