पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को जनआक्रोश रैली

पीएचसी ऊखीमठ, ऊखीमठ स्वास्थ्य केंद्र, PHC Ukhimath, ऊखीमठ अस्पताल उच्चीकरण, आशा नौटियाल, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, ऊखीमठ जनआक्रोश रैली,
खबर शेयर करें:

 पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर जनआक्रोश रैली।

पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर जनआक्रोश रैली- हिमालय की आवाज

डॉक्टरों की नियुक्ति और स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग को लेकर मद्महेश्वर, तुंगनाथ और कालीमठ घाटी समेत कई क्षेत्रों के ग्रामीण व व्यापारी हुए एकजुट।

ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ऊखीमठ के उच्चीकरण और चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्रवासियों ने तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में जनआक्रोश रैली निकाली। रैली में मद्महेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी, कालीमठ घाटी, ऊखीमठ तथा पंचगद्दी क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।

ऊखीमठ पीएचसी उच्चीकरण की मांग, नौवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे गैस एजेंसी के समीप एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने जनआक्रोश रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बस स्टैंड पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने यहां राज्य सरकार का पुतला दहन कर पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण एवं चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की।

रैली के बाद आंदोलनकारी तहसील परिसर स्थित धरना स्थल पहुंचे, जहां मांग को लेकर पिछले 24 दिनों से क्रमिक अनशन जारी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि सितंबर से क्रमिक अनशन चल रहा है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से 15 दिनों के भीतर पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण का शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद शासनादेश जारी नहीं हुआ।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, स्थानीय स्वरोजगार और सड़क-स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया था।

विधायक ने कहा कि पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण का शासनादेश जल्द जारी होने की उम्मीद है। उन्होंने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री मिलकर ऊखीमठ में अस्पताल के सम्बंध में वार्ता की जिसपर  से शीघ्र शासनादेश जारी होने की संभावना है। 

आंदोलनकारियों ने कहा कि ऊखीमठ और आसपास की घाटियों में बड़ी आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इसी क्षेत्र पर निर्भर है। ऐसे में पीएचसी के उच्चीकरण के साथ पर्याप्त चिकित्सकों एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता जरूरी है।

रैली और प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, सभासद सरला पंवार, प्रदीप, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद राणा, गोपेश्वर तिवारी, त्रिभुवन चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->