जखोली के मूल्या कुरछोला से अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड धार में बारात वाहन दुर्घटना, तीन मौत और पांच घायल

जखोली सड़क दुर्घटना, घ्वेड धार हादसा, रुद्रप्रयाग वाहन दुर्घटना, कुरछोला बारात हादसा, UK13TA4410 दुर्घटना, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्र,
खबर शेयर करें:

खुशियों का माहौल बदला गम में, सड़क हादसे में तीन की मौत और पांच घायल।

कुरछोला से जखनोली जा रही बरात का वाहन दुर्घटना 3 की मौत 5 घायल
जखोली के घ्वेड धार में बारात का इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सड़क सुरक्षा के इंतजाम होते तो टल सकती थी दुर्घटना।
   जखोली- विकासखंड जखोली में मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड धार में बारात का इको वाहन संख्या UK13TA4410 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन कुरछोला गांव से जखनोली जा रहा था। हादसे में वाहन चालक विजय सिंह पंवार और बसंती देवी पत्नी कृति सिंह, निवासी कुरछोला, उम्र 44 वर्ष की मौके पर मौत हो गई, जबकि बसंती देवी निवासी तेला, उम्र 52 वर्ष और सुनीता देवी, निवासी तेला, उम्र 35 वर्ष ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई गई है। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विकासखंड जखोली में मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड धार में बारात का वाहन दुर्घनाग्रस्त 3 की मौत 5 घायल

मृतक विजय सिंह पंवार के भाई अजय सिंह पंवार ने बताया कि बसन्ती देवी व सुनिता देवी दूल्हे के मामा के लड़के की घरवाली जो रिश्ते में दूल्हे की भाभी थी जो जेठानी देवरानी थी। जो खुशियों में शामिल होने गए थे लेकिन होनी को कुछ मंजूर था।
अपने देवर की बारात लेकर कुरछोला से जखनोली गावँ में दुल्हन लेने जा रहे थे की गावँ से 2 किलोमीटर आगे यह घटना घटित हो गयी।

 क्षेत्र पंचायत सदस्य कुरछोला विनीता देवी ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर सड़क बेहद संकरी और ढलान अधिक होने के कारण वाहन सवारों की अकाल मृत्यु हुई और कई लोग घायल हुए। जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा ने बताया कि शादी के खुशियों भरे माहौल में अचानक दुर्घटना होने से पूरा क्षेत्र गमगीन है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मोटरमार्गों के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्टील गार्डर रेलिंग या आरसीसी बैरियर लगाने की मांग की, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।

अर्जुन बेंड से गोरपा तक सड़क निर्माण के बाद कई  स्थान संवेदनशील बने हुए हैं, जहां सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं। स्थानीय स्तर पर सड़कों के तीखे मोड़, अत्यधिक चढ़ाई और ढलान को देखते हुए संबंधित विभाग से सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने की मांग उठ रही है।
खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->