उत्तराखंड चुनाव 2027: 23 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, विपक्षी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की तैयारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, भाजपा बूथ रणनीति, भाजपा कमजोर बूथ, उत्तराखंड भाजपा चुनाव तैयारी, 23 हारी सीटें भाजपा विपक्षी कार्यकर्ता,
खबर शेयर करें:
विपक्ष के मजबूत कार्यकर्ताओं पर भाजपा की नजर, 23 सीटों पर बूथ प्रबंधन मजबूत करने की तैयारी।
विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की रणनीति व संभावनाएं
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में जिन सीटों और बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था, वहां इस बार संगठन की मजबूती के साथ विपक्ष के सक्रिय और प्रभावशाली कार्यकर्ताओं पर भी नजर रखी जा रही है। रुद्रपडायग विधानसभा में यूकेडी के बढ़ते जनाधार से बढ़ सकती हैं भाजपा व कांग्रेस की मुश्किलें।
   पार्टी ने ऐसे बूथों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विशेष योजना तैयार की है, जहां पिछले चुनाव में उसे अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया था। संगठन की रणनीति केवल चुनावी समीकरणों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रभाव रखने वाले लोगों और गांवों में मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले चेहरों को अपने साथ जोड़ने पर भी केंद्रित है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में करीब तीन हजार बूथों पर भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा था। इन बूथों पर पार्टी इस बार विशेष फोकस कर रही है। संगठन की ओर से बूथवार समीक्षा, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं के बीच संवाद बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 

  पार्टी का मानना है कि चुनाव में बूथ प्रबंधन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होती है। इसी लिहाज से उन क्षेत्रों में भी संगठनात्मक नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है, जहां विपक्षी दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय नेतृत्व प्रभावशाली हैं। भाजपा की रणनीति के तहत तीन श्रेणियों में बांटे गए बूथों पर अलग-अलग तरीके से काम किया जा रहा है। जहां पार्टी नंबर-1 की स्थिति में है, वहां बढ़त कायम रखने, दूसरे श्रेणी के बूथों पर जीत हासिल करने और तीसरी श्रेणी के कमजोर बूथों पर संगठन को मजबूत करने की योजना है। इसके लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। 

  पिछले चुनाव के आंकड़ों के आधार पर कमजोर बूथों की पहचान कर वहां संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। वर्ष 2022 में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। हालांकि, कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी रहा और कम मतों के अंतर से हार-जीत तय हुई। ऐसे में भाजपा इस बार विपक्षी कार्यकर्ताओं के नेटवर्क में सेंध लगाने, स्थानीय समीकरण साधने और कमजोर बूथों पर मतदाताओं का समर्थन बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में यह संगठनात्मक तैयारी भाजपा के लिए कितनी प्रभावी साबित होगी, यह चुनावी नतीजों से स्पष्ट होगा।
खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->