जखोली गांव में 55 वर्षीय कुशाल सिंह चौहान की मौत, पुलिस मौके पर रवाना

जखोली गांव समाचार, कुशाल सिंह चौहान, रुद्रप्रयाग न्यूज, जखोली पुलिस, रुद्रप्रयाग ताजा समाचार,
खबर शेयर करें:

 जखोली गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम।

जखोली गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रुद्रप्रयाग। जनपद के जखोली विकासखंड स्थित जखोली गांव में एक व्यक्ति की आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जखोली गांव निवासी खुशाल सिंह चौहान (55) पुत्र इंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी गौशाला के समीप एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब गौशाला के पास पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर जखोली पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि खुशाल सिंह चौहान खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->