ललित प्रसाद ढौडियाल को मिला देवभूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026

देवभूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026, देवभूमि सांस्कृतिक धार्मिक समिति, सांच फैमिली ट्रस्ट, शिक्षा गौरव सम्मान,
खबर शेयर करें:

 

ललित प्रसाद ढौडियाल को मिला ‘देवभूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026’।

ललित प्रसाद ढौडियाल को मिला ‘देवभूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026’।

नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए किए जा रहे प्रेरणादायक प्रयासों के लिए ललित प्रसाद ढौडियाल को ‘देवभूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। देवभूमि सांस्कृतिक धार्मिक समिति की ओर से यह सम्मान देवभूमि रामलीला मंच, बद्रीनाथ मंदिर, पश्चिम विनोद नगर, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। 

   इस अवसर पर मनवर सिंह रावत, बासवानंद ढौडियाल, महावीर सिंह राणा, एसीपी तिलक चंद्र बिष्ट, अर्जुन सिंह राणा, निगम पार्षद सरला चौधरी, देवेंद्र जोशी, गोविंद राम भट्ट और देवेंद्र सिंह सजवाण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ललित प्रसाद ढौडियाल वर्तमान में सांच फैमिली ट्रस्ट के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी, ढौडियाल भ्रातृ मंडल दिल्ली के अध्यक्ष तथा गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली के सलाहकार हैं। इससे पूर्व वह टेलीकॉम इंजीनियरिंग सर्विस में अधिकारी, आईटीआई एवं ईएमडीओटी में वरिष्ठ फैकल्टी तथा देवड़ा ग्रुप ऑफ कंपनीज लिमिटेड में ट्रेनिंग डायरेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुसार, वर्ष 1992 से अब तक वह लगभग तीन लाख विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर चुके हैं। विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है। 

  देवेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सांच फैमिली ट्रस्ट के माध्यम से सेवानिवृत्ति की धनराशि विद्यार्थियों के उत्थान के लिए समर्पित की गई है। ट्रस्ट प्रतिभावान विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान करता है। समिति ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में ढौडियाल का योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्रदान करते हुए समिति के सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->