जखोली के ललूड़ी में भारी बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, बीपीएल परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता

जखोली में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त, ललूड़ी टेंडवाल मकान क्षतिग्रस्त, रुद्रप्रयाग भारी बारिश, जखोली बारिश नुकसान,जगदम्बा कोठारी ललूड़ी, बीपीएल परिवार
खबर शेयर करें:

 

जखोली के ललूड़ी में बारिश से दो कमरों के मकान की छत क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार।

जखोली के ललूड़ी गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त मकान।

जखोली। विकासखंड जखोली के ग्राम पंचायत ललूड़ी के टेंडवाल तोक में लगातार बारिश के चलते जगदम्बा कोठारी का दो कमरों का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। सोमवार को बारिश थमने और धूप निकलने के बाद दोपहर करीब दो बजे मकान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।

जगदम्बा कोठारी ने कहा कि उनका आवासीय भवन बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। मकान की छत टूटने से परिवार के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है।

पीड़ित जगदम्बा कोठारी ने बताया कि वह बीपीएल कार्डधारक हैं और लंबे समय से शासन-प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। मकान क्षतिग्रस्त होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

पीड़ित ने तहसील प्रशासन से क्षतिग्रस्त आवासीय भवन का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने तथा नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करने की भी अपील की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->