अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जयंती कोठियाड़ा में प्रतियोगिताएं, छात्राओं को बांटे पुरस्कार।
पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिताओं के जरिए बालिकाओं को किया प्रोत्साहित।
जखोली, रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज जयंती कोठियाड़ा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बाल विकास समन्वयक जखोली बलराम कोठारी ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिका शिक्षा के महत्व और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र मैठाणी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और सेनेटरी किट वितरित कीं। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला सहायक पोषण मिशन सोनम भंडारी, सहायक लेखाकार प्रियांशु सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट अंजली, कलावती भट्ट और धनंजय भंडारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ उन्हें शिक्षा, अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

