देवप्रयाग में टैक्सी खाई में गिरी, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

देवप्रयाग सड़क हादसा, देवप्रयाग टैक्सी दुर्घटना, ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, देवप्रयाग एक्सीडेंट, उत्तराखंड सड़क दुर्घटना, टिहरी गढ़वाल समाचार,
खबर शेयर करें:

 

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल।

देवप्रयाग में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल।

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से चमोली जा रही वैगनआर टैक्सी ग्राम पाली के पास एक रेस्टोरेंट के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया। 

   देवप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:40 बजे हुआ। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। पाली के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक अनिल सिंह (33) पुत्र सुदर्शन, निवासी किमोली, पारतोली, जनपद चमोली तथा सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, कर्णप्रयाग, जनपद चमोली की मृत्यु हो गई। 

   हादसे में उत्तम सिंह (33) पुत्र मोहन सिंह, निवासी लदोली जनपद रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत और सुनीता देवी (45) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं, मृतकों के शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की सहायता ली गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->