Rudraprayag NOPRUF Rally: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रुद्र आक्रोश रैली

रुद्रप्रयाग NOPRUF रैली, रुद्र आक्रोश रैली, पुरानी पेंशन बहाली, पुरानी पेंशन रुद्रप्रयाग, NOPRUF Uttarakhand, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन मांग,
खबर शेयर करें:

 

रुद्रप्रयाग में NOPRUF की रुद्र आक्रोश रैली, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग।

रुद्रप्रयाग, पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड (NOPRUF) के आह्वान पर गुरुवार को रुद्रप्रयाग में ‘रुद्र आक्रोश रैली’ निकाली गई। रैली में विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। संगठन ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

रैली गुलाब राय मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए स्टेशन परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने ‘आज नहीं तो कब, अभी नहीं तो फिर कब—पुरानी पेंशन बहाल करो’ के नारे लगाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। मुख्य संयोजक जयदीप रावत ने सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच इस विषय पर सार्थक संवाद की आवश्यकता बताई।

प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि लंबे सेवाकाल के बाद कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी उठाता रहेगा।

रैली में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष शंकर भट्ट, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक रौथान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->