जखोली में विद्युत लाइन पर गिरा चीड़ का पेड़, टला बड़ा हादसा

जखोली विद्युत लाइन, जखोली बिजली लाइन, विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, जखोली बिजली आपूर्ति, चीड़ का पेड़ गिरने से हादसा, रुद्रप्रयाग बिजली खबर,
खबर शेयर करें:

 

विद्युत लाइन पर गिरा चीड़ का पेड़, सप्लाई आते ही उठने लगा धुआं; जखोली में टला बड़ा हादसा।

जखोली। विद्युत उपखंड जखोली से निकलने वाली विद्युत सप्लाई लाइन कई स्थानों पर जंगल में खड़े बांज और चीड़ के पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजर रही है। कपानिया, बच्चवाड़, चौरा, पौंठी, मुनयाघर और बरसीर सहित आसपास के गांवों में पेड़ों की टहनियां विद्युत लाइनों से टकराने के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित होने की स्थिति बनी रहती हैcस्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन में बार-बार अस्थायी मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाती है, लेकिन पेड़ों की छंटाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है।

वन राजि जखोली के समीप इसी सप्ताह दो बार चीड़ के पेड़ विद्युत लाइन पर गिर चुके हैं, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 

शनिवार से बाधित चल रही विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से पेड़ के नीचे से दुपहिया और छोटे वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू होने पर पेड़ से धुआं उठने लगा। लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई।

ग्राम प्रधान मयाली रजनी देवी, ग्राम प्रधान चंदी पवन सिंह और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र दत्त सकलानी ने संबंधित विभाग से विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की नियमित छंटाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाही जारी रही तो राहगीरों, स्कूली बच्चों और जंगल में चरने वाले मवेशियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->