रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण को मिला वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026

रुद्रप्रयाग, शेवता सजवाण, लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण, भारतीय सेना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान, गढ़वाल भवन, उत्तराखंड की बेटियां, उत्तराखंड न्यूज,
खबर शेयर करें:

 

रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण को मिला वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026, बढ़ाया देवभूमि का मान।

रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण

नई दिल्ली के गढ़वाल भवन में हुआ सम्मान समारोह, माता-पिता ने ग्रहण किया सम्मान।

नई दिल्ली/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की बेटी और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन में गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उनकी उपलब्धि को देवभूमि के लिए गौरव का विषय बताया गया।

लेफ्टिनेंट श्वेता सजवाण की व्यस्तता के कारण उनके माता-पिता उषा सजवाण और देवेन्द्र सिंह सजवाण ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया। देवेन्द्र सिंह सजवाण गढ़वाल भवन की कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

समारोह में समाजसेवी महावीर राणा सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य, कार्यकारिणी पदाधिकारी और महिला कार्यकारिणी की सदस्य मौजूद रहीं। निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाईं और देवेन्द्र जोशी समेत अन्य लोगों ने लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि श्वेता सजवाण की सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर परिवार के साथ पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। सेना समेत शिक्षा, प्रशासन, खेल और अन्य क्षेत्रों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

सभा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करना उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को मेहनत और सफलता के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->