नागनाथ पोखरी छात्रसंघ चुनाव: आर्यन ग्रुप ने सभी छह पद जीते, 83.7% मतदान

पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी छात्रसंघ चुनाव,नागनाथ पोखरी छात्रसंघ चुनाव परिणाम,पोखरी कॉलेज चुनाव रिजल्ट,राहुल सिंह अध्यक्ष नागनाथ पोखरी दिव्या उपाध्यक्ष ना
खबर शेयर करें:

 

पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में 83.7% मतदान, आर्यन ग्रुप का दबदबा।

पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में छात्र संघ चुनाव- हिमालय की आवाज

पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। कुल 381 मतदाताओं में से 319 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 83.7 रहा। इनमें 56 छात्र और 263 छात्राएं शामिल रहीं।

दोपहर दो बजे शुरू हुई मतगणना में आर्यन ग्रुप ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह ने एबीवीपी के शिवम पंत को 38 मतों से हराया। राहुल को 176 और शिवम को 138 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर दिव्या ने एबीवीपी की रितिका को 74 मतों से पराजित किया।

सचिव पद पर सूरज सिंह, सह सचिव पद पर रोनिका और कोषाध्यक्ष पद पर प्रियांशी विजयी रहीं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रियांशु नेगी ने जीत दर्ज की। सभी विजयी प्रत्याशी आर्यन ग्रुप से रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. योगेश भट्ट ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कॉलेज से पोखरी बाजार तक विजय जुलूस निकाला। इससे पहले प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. रीटा शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

चुनाव के दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->