जखोली महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सभी नामांकन वैध, छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति।
जखोली। राजकीय महाविद्यालय जखोली में छात्रसंघ चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। जांच के दौरान सभी छह प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद महाविद्यालय की छात्रसंघ निर्वाचन समिति ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
सभी छह पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण छात्रसंघ चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है।
जारी सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए बीए पंचम सेमेस्टर के सागर कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर की आंचल, सचिव पद के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर की मानसी तथा सहसचिव पद के लिए बीए तृतीय सेमेस्टर की समीक्षा का नामांकन वैध पाया गया है।
इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर की शिवानी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बीए पंचम सेमेस्टर की कल्पना का नामांकन भी वैध घोषित किया गया है।
महाविद्यालय की चुनाव समिति ने निर्धारित समय के अनुसार सभी वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की है। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते चुनाव प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है।


