चमोली पुल पर आत्मघाती कदम उठाने जा रहा युवक बचाया, पुलिस की सतर्कता से टला हादसा

चमोली पुल युवक आत्महत्या प्रयास, चमोली पुलिस युवक को बचाया, अलकनंदा नदी चमोली, चमोली पुल, पुलिस कार्रवाई, चमोली न्यूज
खबर शेयर करें:

 

चमोली पुल पर आत्मघाती कदम उठाने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया।

चमोली पुलिस ने युवक को बचाया

चमोली। चमोली पुलिस की सतर्कता से मंगलवार शाम अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहे एक युवक की जान बच गई। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की शाम गश्त के दौरान चमोली पुल पर एक युवक रेलिंग पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। वह नीचे बह रही अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की तैयारी में था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने तत्काल कार्रवाई की। हमराह कांस्टेबल मुकेश सैलानी और पीआरडी जवान सुरेंद्र भारती की मदद से पुलिस टीम ने युवक को समय रहते पकड़ लिया और उसे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवक ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था और आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठाने जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे समझाते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद या अन्य कठिन परिस्थितियों का समाधान बातचीत और सहयोग से किया जा सकता है।

बाद में पुलिस ने युवक के परिजनों को थाने बुलाया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित हादसा टल गया।

पुलिस की अपील: किसी भी व्यक्ति के व्यवहार में आत्मघाती कदम के संकेत दिखाई दें तो उसे अकेला न छोड़ें और तत्काल पुलिस या अन्य सहायता सेवाओं से संपर्क करें।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->