टनल हादसे के घायलों के उपचार में जुटा जिला अस्पताल

विष्णुगाड़ पीपलकोठी हाइड्रो परियोजना, टनल हादसा गोपेश्वर, गोपेश्वर टनल हादसा, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, डॉ राजीव सिंह पाल, डॉ अनुराग धनिक,
खबर शेयर करें:

 

 विष्णुगाड़ पीपलकोठी हाइड्रो परियोजना टनल हादसे में घायलों के उपचार में जुटा जिला अस्पताल।

 डॉक्टरों की टीम दिन-रात दे रही सेवाएं।

गोपेश्वर। विष्णुगाड़-पीपलकोठी हाइड्रो परियोजना की टनल में हुए हादसे के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में घायलों के उपचार और स्वास्थ्य देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। हादसे के तुरंत बाद से आपदा स्वास्थ्य सहायता के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल के नेतृत्व और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक की देखरेख में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घायलों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला चिकित्सालय में भर्ती घायल मरीजों की चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। मरीजों की नियमित जांच, उपचार और स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करते हुए उनकी जरूरत के अनुसार चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है। आपात स्थिति को देखते हुए अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है, ताकि घायलों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिन-रात सेवाएं देकर हादसे में घायल मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ पूरी गंभीरता और मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। आपदा की इस स्थिति में जिला अस्पताल की टीम की तत्परता घायलों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->