सतेराखाल में 300 श्रमिक कार्ड धारकों को मिली श्रमिक किट

सतेराखाल श्रमिक किट वितरण, रुद्रप्रयाग श्रमिक किट, आशा नौटियाल, श्रम विभाग रुद्रप्रयाग, मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट,
खबर शेयर करें:

 मानेंद्र कुमार (पप्पू) चोपता सतेराखाल रुद्रप्रयाग

सतेराखाल में 300 श्रमिक कार्ड धारकों को मिली श्रमिक किट।

 विधायक आशा नौटियाल ने किया वितरण।

सतेराखाल। विकासखंड अगस्त्यमुनि के न्याय पंचायत क्षेत्र सतेराखाल में रविवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट एवं मुख्यमंत्री शिक्षण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने श्रमिकों को किट वितरित की।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में श्रमिक किटों का वितरण किया जा रहा है और रुद्रप्रयाग जनपद में पहली बार इस तरह की किट वितरित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक कार्ड बनाने और नवीनीकरण के लिए अन्य सीएससी केंद्रों को भी अधिकृत किए जाने को लेकर जिलाधिकारी एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, ताकि लोगों को विभागीय कार्यालय में भीड़ और परेशानी का सामना न करना पड़े।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिक कार्ड धारकों को बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा बच्चों की शिक्षा के लिए डीबीटी के माध्यम से सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि जनपद में श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें 40 प्रकार की स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी।

जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के करीब 300 श्रमिक कार्ड धारकों को किट वितरित की गईं। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->