परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रों का हंगामा ओर भूखहड़ताल

अगस्त्यमुनि कॉलेज परीक्षा परिणाम गड़बड़ी, अगस्त्यमुनि महाविद्यालय छात्र आंदोलन, परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी, छात्रसंघ अध्यक्ष भूख हड़ताल,
खबर शेयर करें:

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रों का हंगामा।

 तालाबंदी के बाद भूख हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष।

अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और परीक्षा में शामिल छात्रों को अनुपस्थित दर्शाए जाने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जय हो छात्र संगठन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दोनों प्रशासन का पुतला दहन किया। इसके बाद छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।

छात्रों का आरोप है कि कई विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद परिणाम में अनुपस्थित दर्शाए गए हैं, जबकि कुछ छात्रों के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल त्रुटियों को दूर कर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की।

मामला तब और गंभीर हो गया, जब छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं छात्र नेता गणेश गोस्वामी पेट्रोल की बोतल लेकर महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए और आत्मदाह की चेतावनी देने लगे। वार्ता के बाद उन्हें नीचे उतारा गया।

प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुद्पुरी ने बताया कि परिणाम संबंधी त्रुटियां विश्वविद्यालय स्तर से हुई हैं। महाविद्यालय की ओर से दो शिक्षकों और दो छात्रों की समिति गठित कर विश्वविद्यालय को भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि परिणाम सुधार और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->