अगस्त्यमुनि में 9 से 13 नवंबर तक होगा मंदाकिनी शरदोत्सव

मंदाकिनी शरदोत्सव 2026 अगस्त्यमुनि मंदाकिनी शरदोत्सव अगस्त्यमुनि मेला 2026,कृषि औद्योगिक विकास मेला अगस्त्यमुनि,अगस्त्यमुनि मेला कब लगेगा,
खबर शेयर करें:

 

अगस्त्यमुनि में 9 से 13 नवंबर 2026 तक होगा मंदाकिनी शरदोत्सव। 

मेले की तैयारियों पर मंथन।

अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत सभागार अगस्त्यमुनि में रविवार को मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को भव्य स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि इस वर्ष अगस्त्यमुनि में 9 से 13 नवंबर 2026 तक मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले को सफल और आकर्षक बनाने के लिए समिति स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में स्थानीय संस्कृति, कृषि, उद्योग और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रमुखता देने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में पिछले वर्ष की तर्ज पर मेला समिति की कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभानी होंगी। आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी चर्चा की गई।

मंदाकिनी शरदोत्सव अगस्त्यमुनि क्षेत्र का प्रमुख आयोजन माना जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, कृषि गतिविधियों और क्षेत्रीय संस्कृति को मंच मिलने के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद रहती है।

बैठक में मेला समिति के संयोजक विक्रम सिंह नेगी, सचिव पृथ्वीपाल सिंह रावत, श्रीनंद जमलोकी, त्रिभुवन नेगी, हरिहर सिंह रावत, मनोज राणा, दीपेंद्र बिष्ट, हरीश गुसाईं समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->