चिरबिटिया-तिलवाड़ा मोटर मार्ग बदहाल

चिरबिटिया तिलवाड़ा मोटर मार्ग बदहाल,ममनी गांव डेथ ट्रैप सड़क,
खबर शेयर करें:

 

चिरबिटिया-तिलवाड़ा मोटर मार्ग बदहाल।

 बंद नालियां और जानलेवा गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खौफ।

जखोली (रुद्रप्रयाग)। लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही के कारण चिरबिटिया-तिलवाड़ा मोटर मार्ग इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन चुका है। मार्ग पर जल निकास नालियां और स्क्रबर लंबे समय से चोक पड़े हैं, जिससे बरसाती पानी सड़कों के ऊपर उफान मार रहा है। पानी के लगातार भराव से कई जगहों पर डामर उखड़ चुका है और सड़क गहरे, जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो रही है। सबसे भयावह स्थिति सुमाड़ी बिजली घर के ठीक सामने बनी हुई है, जहाँ सड़क के जल निकास नाली व सड़क के बीच एक विशालकाय गड्ढा राह ताक रहा है। इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीण आवाजाही करते हैं, जिससे यहाँ हर वक्त किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।





 ममनी गावँ के नजदीक अंधे मोड़ पर बंद पड़े स्क्रबर को खोलने के चक्कर में ठेकेदार ने डामरीकरण हुए स्थान से ही स्कवर को खुदवा दिया, तीव्र मोड़ और अधिक ढलान होने के कारण ममनी गांव के पास का यह हिस्सा अब एक 'डेथ ट्रैप' (मौत का कुआं) बन चुका है, जहाँ रात के अंधेरे या कोहरे में जरा सी भी चूक सीधे बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग  रुद्रप्रयाग के एई संजीव सैनी ने बताया कि सुमाड़ी में तत्काल गड्ढा भराने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही ममनी में क्षतिग्रस्त स्क्रबर को अतिशीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->