बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार।
सवार चार युवक थे कार में सवार।
जखोली (रुद्रप्रयाग)। बिनो बैंड से बसुकेदार की ओर जा रही एक कार किमाणा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 5 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। शाम लगभग 7:00 बजे हुए इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार में सवार चारों स्थानीय युवक सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।
घटना के तुरंत बाद डीडीआरएफ बसुकेदार को दूरभाष पर हादसे की जानकारी दी गई। वहीं, कूंड़ी-अदूली के ग्राम प्रधान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन संख्या UK07 TB 7756 जैसे ही किमाणा के पास पहुंची, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार ढलान से नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि कार एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई और उसमें सवार चारों युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई से बाहर निकालने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई है।
वाहन में सवार सुरक्षित व्यक्तियों का विवरण:
सचिन (26 वर्ष), पुत्र श्री नागेंद्र सिंह
रितिक (24 वर्ष), पुत्र श्री बीरबल सिंह
नवदीप सिंह (24 वर्ष), पुत्र श्री चंद्र सिंह
(सभी निवासी: ग्राम कूंड़ी-अदूली, तहसील बसुकेदार, रुद्रप्रयाग)
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने राहत की सांस ली है क्योंकि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या गंभीर क्षति दर्ज नहीं हुई है।


