रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन का शिविर

विश्व रक्तदान दिवस रुद्रप्रयाग, अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ब्लड बैंक,
खबर शेयर करें:

 

विश्व रक्तदान दिवस: रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन का शिविर, 10 यूनिट रक्त जुटाया।

रुद्रप्रयाग। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों व थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए कुल 10 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मानवीय कार्य में शैलेंद्र गोस्वामी, मनोज सिंह रौथाण, देवेंद्र बिष्ट, सुरेश ध्यानी, शशि सिंह नेगी, संतोष, पंकज बिष्ट, सूरज पुंडीर और सुधीर ध्यानी सहित 10 लोगों ने रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाली नंदिनी खन्ना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसी का जीवन बचाने में सहभागी बनकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। वहीं, नियमित रक्तदाता शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि वे हर तीन माह में रक्तदान करते हैं।













शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सुधीर कुमार द्विवेदी ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इसे मानव सेवा का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बताया। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने भी शिविर का जायजा लिया और रक्तदान को 'महादान' की संज्ञा देते हुए कहा कि हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी को जिंदगी का नया उपहार दे सकता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में पंकज वर्मा, उपेंद्र जगवाण और निधि आर. जोसेफ की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पूरी सुरक्षा के साथ रक्त एकत्र किया। कार्यक्रम के समापन पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा सभी सजग रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->