रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट का सिंगापुर की अमेरिकी कंपनी में चयन

Arnav Shaurya Bisht,Rudraprayag News,Uttarakhand News Today,
खबर शेयर करें:

 रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट का सिंगापुर की अमेरिकी कंपनी में चयन, 1 करोड़ का पैकेज।



रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सुरसाल गांव निवासी अर्णव शौर्य बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि का नाम रोशन किया है। आईआईटी मुंबई से पीएचडी पूरी करने के बाद अर्णव का चयन अमेरिकी सेमीकंडक्टर निर्माण कंपनी ‘ग्लोबलफाउंड्रीज’ (सिंगापुर) में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये का शानदार सैलरी पैकेज मिला है।

अर्णव की इस उपलब्धि पर उनके गृह जनपद सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। शुरुआती दिनों से ही मेधावी रहे अर्णव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा तिलवाड़ा क्षेत्र से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मेधा सूची में स्थान बनाते हुए 10वीं में राज्य स्तर पर 13वीं (विद्या मंदिर सुमाड़ी) और 12वीं में 9वीं रैंक (विद्या मंदिर बेलनी) हासिल की थी।

स्कूली शिक्षा के बाद अर्णव ने एनआईटी श्रीनगर से स्नातक और आईआईटी रुड़की से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मुंबई से अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी की।

अर्णव की इस सफलता में उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता राजकीय इंटर कॉलेज चौरिया भरदार में प्रधानाचार्य हैं, जबकि माता प्राथमिक विद्यालय रामपुर में प्रधानाध्यापिका हैं। माता-पिता के शैक्षणिक मार्गदर्शन और अनुशासित माहौल ने अर्णव को अंतरराष्ट्रीय मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->