ममणी-चौंरा मोटर मार्ग की बदहाली

आपदा के बाद बदहाल सड़क,
खबर शेयर करें:

 

ममणी-चौंरा मोटर मार्ग की बदहाली पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा।

 जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के मुख्यालय को जोड़ने वाले आठ किलोमीटर लंबे ममणी-चौंरा मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने तीखा आक्रोश जताया है। डामर उखड़ने से गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क और वर्ष 2025 की आपदा में टूटे पुश्तों की मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि लोनिवि (सिंचाई खंड) ने जल्द सड़क सुधार का कार्य शुरू नहीं किया, तो वे जनता के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस ज्ञापन की प्रतियां कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और मुख्य सचिव को भी भेजी गई हैं।

दूसरी ओर, सहायक अभियंता चंद्रकांत ने माना कि आपदा मद में बजट न मिलने से पुश्तों का निर्माण नहीं हो सका, लेकिन उन्होंने एक हफ्ते के भीतर लेबर लगाकर सड़क के गड्ढों (पेंच) को भरने का आश्वासन दिया है। साथ ही बजीरा गांव के पास भूधंसाव का मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान विनीता देवी (कपणियां), विजया देवी (बजीरा), नीलम देवी (उच्छना), वीर विक्रम सिंह (बच्वाड़) और क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी देवी शामिल रहीं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->