जखोली के लिस्वाल्टा में 21 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिला उद्योग केंद्र रुद्रप्रयाग -उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम,
खबर शेयर करें:

 

पहाड़ की नारी शक्ति बनेगी उद्यमी: जखोली के लिस्वाल्टा में 21 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सरकार की स्वरोजगार योजनाओं और उद्योग विभाग के सकारात्मक प्रयासों से अब पहाड़ की महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में विकासखंड जखोली के लिस्वाल्टा गांव में युवतियों और महिलाओं हेतु आयोजित तीन साप्ताहिक (21 दिवसीय) उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ओजोन प्रोटक्शन रुद्रप्रयाग के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रशिक्षक कुमारी अमीशा (जो स्वयं आरसेटी रुद्रप्रयाग से प्रशिक्षित हैं) ने गांव की 30 महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न गुर सिखाए।  इस प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय महिलाओं में स्वरोजगार को लेकर भारी उत्साह देखा गया।






प्रशिक्षण प्राप्त कर रही स्नेहा, प्रिंसी, सोनी, तनिशा, रजनी और गुड्डी देवी ने बताया कि रोजगार के अभाव में खाली होते गांवों के लिए सरकार की यह मुहिम एक संजीवनी की तरह है। उन्होंने कहा कि घर पर रहने वाली महिलाओं को उद्यमी बनाने की उद्योग विभाग की यह पहल न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि इससे 'मजबूत पहाड़' की संकल्पना भी साकार होगी। यह पहल आने वाले समय में पहाड़ों से होने वाले पलायन को रोकने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कौशल विकास कार्यक्रमों का असर प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने लगा है। सरकार द्वारा संचालित इन योजनाओं से जुड़कर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिकी सुधार रही हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे रही हैं। प्रदेश में वर्तमान में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जहाँ महिलाएँ बेकरी यूनिट, स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, विशिष्ट पहाड़ी नमक (पिस्यूं लूण) के विपणन, फास्ट फूड केंद्र एवं ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसायों के जरिए खुद को सशक्त कर रही हैं। सहभागियों का मानना है कि यदि इस प्रकार की योजनाओं को पहाड़ के हर व्यक्ति तक पहुँचाया जाए, तो 'हर हाथ स्वरोजगार' का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है, जिससे पहाड़ों से होने वाले पलायन पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->