त्यूंखर में नागेंद्र देवता का महायज्ञ संपन्न

नरसिंह देवता का पांच दिवसीय पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,
खबर शेयर करें:

 जखोली के ग्राम पंचायत त्यूंखर में नागेंद्र देवता का महायज्ञ संपन्न, उमड़ा जनसैलाब।

जखोली। विकासखंड जखोली के ग्राम पंचायत त्यूंखर में आराध्य देव नागेंद्र देवता का पांच दिवसीय महायज्ञ शुक्रवार को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नागेंद्र देवता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

महायज्ञ के समापन अवसर पर विद्वान पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान पूरा वातावरण नागेंद्र देवता के जयकारों से भक्तिमय रहा। कार्यक्रम में नागेंद्र देवता के रावल बलवीर सिंह पंवार के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पंडित विनय नैथानी, अनिल नैथानी और जितेंद्र मंमगाई ने मुख्य भूमिका निभाई।

इस मौके पर गंभीर सिंह पंवार, सरत सिंह पंवार और रघुवीर सिंह राणा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महायज्ञ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->